यूपी में सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं सर्वाधिक

यूपी में सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं सर्वाधिक

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश में इस साल 100 से अधिक सांप्रदायिक दंगे हुए हैं जिसमें 34 लोगों की मृत्यु हुई है। जिन शहरों में इस तरह के दंगे हुए हैं उनमें मथुरा का कोसी कलां, फैजाबाद, प्रतापगढ़, सीतापुर, गाजियाबाद और बरेली शामिल हैं।

गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि इस साल जनवरी से 31 अक्तूबर तक हुए इस तरह के संघषरें में 450 से अधिक लोग घायल हुए हैं । राज्य में साल 2011 से सांप्रदायिक झड़पों की 84 घटनाएं हुई हैं जिसमें 12 लोगांे ने अपनी जान गंवाई है। साल 2011 में राज्य में सांप्रदायिक संघर्ष की 84 घटनाएं हुई जिसमें 12 लोगों ने अपनी जान गंवाई।

इस साल अक्तूबर के अंत तक हिंसा की 560 घटनाएं हुई जिसमें 89 लोगों की जान गई। वहीं, 2011 में सांप्रदायिक झड़प की 580 घटनाएं हुईं जिसमें 91 लोगों की मृत्यु हुई। उत्तर प्रदेश के बाद महाराष्ट्र का स्थान आता है। वहां इस साल अब तब 83 घटनाएं हुई हैं जिसमें 13 लोगों की मृत्यु हुई थी। वहीं, 2011 में 88 घटनाएं हुई थीं जिसमें 15 लोगों की जान गई थी।

मध्य प्रदेश में इस साल अब तक सांप्रदायिक हिंसा की 78 घटनाएं हुईं हैं। इसमें 11 लोगों की मृत्यु हुई है। साल 2011 में सांप्रदायिक झड़प की 81 घटनाएं हुईं जिसमें 15 लोगों की मृत्यु हुई। कर्नाटक में 2012 में सांप्रदायिक हिंसा की 54 घटनाएं हुईं लेकिन 2011 में 70 घटनाएं हुईं जिसमें क्रमश: तीन और चार लोगों की जान गई। (एजेंसी)

First Published: Sunday, December 9, 2012, 12:05

comments powered by Disqus