येदियुरप्पा से कोई लेना देना नहीं: कांग्रेस - Zee News हिंदी

येदियुरप्पा से कोई लेना देना नहीं: कांग्रेस

 

नई दिल्ली : कांग्रेस ने सोमवार को संकेत दिया कि बीएस येदियुरप्पा द्वारा सोनिया गांधी की तारीफ किये जाने के बावजूद पार्टी का पूर्व मुख्यमंत्री और उसके सहयोगियों से कोई लेना देना नहीं है। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि कर्नाटक में जो कुछ भी चल रहा है वह पूरी तरह से भाजपा का अंदरूनी मामला है। कांग्रेस पार्टी या पार्टी अध्यक्ष को किसी प्रकार के प्रमाण की जरूरत नहीं।

 

उन्होंने कहा कि जहां तक कर्नाटक का सवाल है वहां जब से भाजपा सरकार बनी है आंतरिक झगड़े का माहौल बना हुआ है। हम निश्चित रूप से उम्मीद करते हैं कि छह महीने बाद जब वहां चुनाव होंगे तो जनता इन सब चीजों को याद रखेगी। तिवारी कल एक कार्यक्रम में येदियुरप्पा द्वारा सोनिया गांधी की तारीफ किये जाने के बारे में संवादाताओं द्वारा पूछे गये सवालों का जवाब दे रहे थे। इस बीच, खबर है कि येदियुरप्पा ने इस्तीफा देने के विचार को टाल दिया है। उन्होंने कहा कि वह विधायक के तौर पर इस्तीफा देना चाहते थे लेकिन राष्ट्रीय नेताओं और अन्य लोगों से बातचीत के बाद यह विचार टाल दिया है।

(एजेंसी)

First Published: Monday, May 14, 2012, 20:33

comments powered by Disqus