राजधानी दिल्ली को लोकसभा की बधाई - Zee News हिंदी

राजधानी दिल्ली को लोकसभा की बधाई



नई दिल्ली : लोकसभा ने सोमवार को दिल्ली के राष्ट्रीय राजधानी के रूप में सौ वर्ष पूरा होने पर नागरिकों को बधाई दी।लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने दिल्ली की समृद्धि और विकास की यात्रा में जनता की सहभागिता में उन्हें सदन की ओर से शुभकामनाएं दीं।

 

 

उन्होंने कहा, ‘राष्ट्र कलकत्ता से राजधानी के दिल्ली स्थानांतरण के 100 साल पूरे होने का उत्सव मना रहा है। 12 दिसंबर, 1911 को दिल्ली दरबार में दिल्ली को भारत की नयी राजधानी घोषित किया गया।’

 

 

मीरा कुमार ने कहा कि दिल्ली देश में क्षेत्र के मामले में सबसे बड़ा और जनसंख्या के मामले में दूसरा सबसे बड़ा शहर बनकर उभरा है। उन्होंने कहा, ‘दिल्ली न केवल दुनिया की सबसे हरी-भरी राजधानियों में शामिल है बल्कि विश्वस्तरीय ढांचागत संरचना और अनेक ऐतिहासिक इमारतों के लिए भी जानी जाती है।’ (एजेंसी)

First Published: Monday, December 12, 2011, 16:08

comments powered by Disqus