Last Updated: Friday, August 26, 2011, 07:15

कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि देश से भ्रष्टाचार मिटाने के लिए राजनीतिक इच्छा शक्ति की जरूरी है।
शून्य काल में भ्रष्टाचार पर चल रही चर्चा में हिस्सा लेते हुए राहुल गांधी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ देश को जगाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को धन्यवाद दिया।
राहुल ने का कि मुझे खुशी है कि आज देश भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए जागृत हुआ है. लेकिन सिर्फ लोकपाल से भ्रष्टाचार समाप्त नहीं हो सकता.
राहुल ने जोर देकर कहा कि इस देश से भ्रष्टाचार मिटाने के लिए दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति की जरूरत है.
First Published: Friday, August 26, 2011, 12:45