Last Updated: Sunday, August 5, 2012, 00:52

हैदराबाद : टीम अन्ना द्वारा राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता वेंकैया नायडू ने आज कहा कि सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए नयी भूमिका आसान नहीं होगी।
नायडू ने संवाददाताओं से कहा, लोकतंत्र में हर किसी को राजनीतिक पार्टी बनाने का अधिकार है, लेकिन इसे कायम रखना और इसे सफल बनाना आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी पार्टी के लिए विचारधारा, विश्वसनीय और प्रभावी नेतृत्व, प्रतिबद्ध कार्यकर्ता तथा देश के समक्ष चुनौतियों का हल होना चाहिए।
नायडू ने कहा कि आंध्र प्रदेश में लोकसत्ता पार्टी इस बात का उदाहरण है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन किस प्रकार एक राजनीतिक पार्टी में बदल गया। संप्रग सरकार पर हमला बोलते हुए नायडू ने कहा कि वह सभी मोर्चे पर विफल रही है, लोग इससे उब गए हैं और विकल्प की तलाश कर रहे हैं। (एजेंसी)
First Published: Sunday, August 5, 2012, 00:52