राज्य अक्षम नौकरशाहों को रिटायर करे : केंद्र

राज्य अक्षम नौकरशाहों को रिटायर करे : केंद्र

नई दिल्ली : प्रशासन में उच्चस्तरीय दक्षता बरकरार रखने के लिए केंद्र ने सभी राज्यों से अखिल भारतीय सेवा अधिकारियों के कामकाज की समीक्षा करने को कहा है ताकि अक्षम अधिकारियों को सेवानिवृत्त किया जा सकता है।
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने एक संदेश में सेवा में कम से कम 15 साल पूरा करने वाले भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और भारतीय वन सेवा (आईएफएस) अधिकारियों के कामकाज की समीक्षा करने को कहा है।

विभाग में अतिरिक्त सचिव डॉ. एस के सरकार ने कहा, ‘अखिल भारतीय सेवा के सदस्य जिन्होंने विशिष्ट सेवा के 15 साल पूरे किए हों या विशिष्ट सेवा के 25 साल पूरे किए हों या 50 वर्ष के हो चुके हों, निर्विवाद रूप से एक वरिष्ठ प्रशासनिक पद ग्रहण करने के लिए ढूंढे जाने चाहिएं।’ उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता कि वरिष्ठ स्तर पर तैनात अधिकारी केवल मूकदर्शक बने रहे। उनको पता होना चाहिए कि ‘पीटर सिद्धांत’ लागू हो सकता है।

‘पीटर सिद्धांत’ मनोविज्ञानी लारेंज जे पीटर और रेमंड हल ने 1969 में दिया था। इसके तहत संगठन में किसी कर्मचारी की प्रोन्नति सफलता, योगदान और गुणों पर आधारित होने के साथ ही ज्यादा क्षमता के साथ काम करने को लेकर भी थी। (एजेंसी)

First Published: Sunday, July 1, 2012, 13:06

comments powered by Disqus