राज्यसभा में भाजपा ने बंसल को बताया ‘मामा’

राज्यसभा में भाजपा ने बंसल को बताया ‘मामा’

नई दिल्ली : अपने भांजे के रिश्वत मामले के कारण राजनीतिक संकट में घिरे रेल मंत्री पवन कुमार बंसल पर सोमवार को राज्यसभा में तंज़ कसते हुए भाजपा के कुछ सदस्यों ने उन्हें ‘मामा’ की उपाधि दे डाली।

एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे जब उच्च सदन की बैठक शुरू हुयी तो भाजपा सदस्य सरकार विरोधी नारे लगाते हुए आसन के समीप आ गए। इसी क्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाने वाले पुरूषोत्तम रूपाला बार बार ‘ मामा ’ शब्द बोलते हुए सुने गए।

रूपाला ने बंसल का नाम लिए बिना ही कई बार ‘मामा’ शब्द दोहराया। उनके ‘मामा’ कहने के बाद भाजपा के कई अन्य सदस्य भी उनका साथ देने लगे।

रूपाला के इस हावभाव पर कांग्रेस के कुछ सदस्य भी अपनी मुस्कान नहीं रोक पाए। भाजपा सदस्यों की इस नारेबाजी के समय रेल मंत्री सदन में मौजूद नहीं थे। (एजेंसी)

First Published: Monday, May 6, 2013, 18:08

comments powered by Disqus