राष्ट्रहित में जरूरी कदम उठाए जाएंगे : खुर्शीद

राष्ट्रहित में जरूरी कदम उठाए जाएंगे : खुर्शीद

राष्ट्रहित में जरूरी कदम उठाए जाएंगे : खुर्शीदनई दिल्ली : विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवादियों तथा पाकिस्तानी सैनिकों की पोशाक पहने व्यक्तियों द्वारा भारतीय सैनिकों पर किए गए हमले में मारे गए पांच भारतीय जवानों के मामले में मंगलवार को कहा कि राष्ट्रहित में जरूरी कदम उठाए जाएंगे। भारतीय सैनिकों पर यह हमला सोमवार की आधी रात के बाद पूंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा के करीब हुई।

खुर्शीद ने पत्रकारों से कहा कि राष्ट्रहित में हमें जो भी जरूरी लगेगा, वह सारे कदम हम उठाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार इस घटनाक्रम पर गंभीरता से विचार करेगी।

भारत सरकार ने मंगलवार को पाकिस्तानी उप उच्चायुक्त मंसूर अहमद खान को बुलाकर पांच भारतीय सैनिकों की हत्या के खिलाफ कड़ा विरोध प्रकट किया। हमले में एक अन्य सैनिक भी घायल हुआ है। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, August 6, 2013, 22:30

comments powered by Disqus