'राहुल 2014 के चुनावों में प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे' -Rahul Gandhi will lead the Congress campaign in `20l4`

'राहुल 2014 के चुनावों में प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे'

'राहुल 2014 के चुनावों में प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे'नई दिल्ली : कांग्रेस ने घोषणा की कि राहुल गांधी वर्ष 2014 में होने वाले लोकसभा चुनावों में संप्रग के प्रचार अभियान की अगुवाई करेंगे और जल्द ही पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालेंगे।

पार्टी प्रवक्ता पी सी चाको ने यह पूछे जाने पर कि क्या चुनावों में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री उम्मीदवार के तौर पर पेश किया जायेगा, कहा कि चुनावों के बाद यह मुद्दा आयेगा और पार्टी सांसद इस बारे में तय करेंगे।

यह पूछे जाने पर अगर राहुल गांधी को अगला प्रधानमंत्री उम्मीदवार के रूप में पेश किया जायेगा तब मनमोहन सिंह का भविष्य क्या होगा, चाको ने कहा कि इसका कोई संबंध नहीं है। वह प्रधानमंत्री हैं। यह सरकार 2014 तक चलेगी। वह 2014 तक प्रधानमंत्री हैं।

यह पूछने पर कि राहुल गांधी के मोर्चा संभालने पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की क्या भूमिका होगी कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा सोनिया अध्यक्ष हैं और पार्टी की सर्वोच्च नेता रहेंगी।

चाको ने कहा कि पार्टीजनों की जबर्दस्त मांग के बाद राहुल और ज्यादा जिम्मेदारी संभालने के लिए राजी हो गये हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी इस पक्ष में थी कि राहुल गांधी बड़ी भूमिका संभालें। वह बहुत इच्छुक नहीं थे। अब वह इस पर राजी हो गये हैं। वह 2014 के लिए संप्रग के चुनाव प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे। (एजेंसी)

First Published: Monday, December 10, 2012, 18:16

comments powered by Disqus