Last Updated: Saturday, June 29, 2013, 09:25
ज़ी मीडिया ब्यूरोनई दिल्ली : आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक ले रहे हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक में आने वाले कुछ महीनों के अंदर जिन राज्यों में चुनाव होने हैं उनपर भी विचार विमर्श किया जाएगा। इस बैठक में पार्टी के सभी महासचिव भी मौजूद हैं। हाल ही में कांग्रेस ने संगठन के अंदर कुछ नए चेहरों को शामिल किया है। इसमें मंत्रिमंडल से हटाकर लाए गए मंत्री भी शामिल हैं, जिन्हें संगठन में पद दिया गया है।
पार्टी नेताओं के मुताबिक आज की बैठक में राहुल गांधी संगठन को मजबूत बनाने पर जोर देंगे। सूत्रों के मुताबिक राहुल का पूरा जोर संगठन को मजबूत बनाने पर ही है। उनकी सख्त हिदायत है कि हर पार्टी कार्यकर्ता और नेता के लिए अन्य सभी मुद्दे बाद के हैं। झारखंड में भी राष्ट्रपति शासन की अवधि जुलाई में खत्म हो रही है। इस लिहाज से भी यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
First Published: Saturday, June 29, 2013, 09:25