राहुल को बड़ी भूमिका में देरी न हो : अखिलेश

राहुल को बड़ी भूमिका में देरी न हो : अखिलेश

राहुल को बड़ी भूमिका में देरी न हो : अखिलेशनई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सुझाव दिया है कि कांग्रेस को राहुल गांधी को पार्टी और केंद्र सरकार में अधिक प्रमुख भूमिका देने में देरी नहीं करनी चाहिए। यह पूछे जाने पर कि क्या राहुल को पार्टी और सरकार में बड़ी भूमिका दी जानी चाहिए, अखिलेश ने कहा, ‘यह अच्छी बात है लेकिन यह जल्दी होना चाहिए। कांग्रेस को इसे लटकाकर नहीं रखना चाहिए।’

विशेष रूप से यह पूछे जाने पर कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में असफल अभियान का नेतृत्व करने वाले राहुल क्या अच्छे प्रधानमंत्री होंगे, अखिलेश ने कहा, ‘युवाओं को बड़ी भूमिका मिलनी चाहिए।’ उन्होंने एक न्यूज चैनल से कहा, ‘उन्हें एक मौका मिलना चाहिए। उन्हें जितनी जल्दी संभव हो बड़ी भूमिका ग्रहण करनी चाहिए। पूरा देश इंतजार कर रहा है लेकिन अंत में निर्णय कांग्रेस को करना है।’

अखिलेश ने साथ ही यह भी कहा कि राजनीतिक पार्टियों को चुनाव के लिए तैयार रहना चाहिए तथा कार्यकर्ताओं को भी तैयार रखना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘लोकसभा चुनाव के लिए कम ही समय बचा है।’ उन्होंने कहा कि सपा संप्रग सरकार को धर्मनिरपेक्ष मुद्दे पर समर्थन कर रही है। उन्होंने कहा, ‘पार्टी को लेकिन 2जी, कोल ब्लॉक आवंटन और महंगाई पर जवाब देना होगा।’ (एजेंसी)

First Published: Sunday, September 9, 2012, 22:10

comments powered by Disqus