Last Updated: Monday, April 22, 2013, 14:43
ज़ी मीडिया ब्यूरोनई दिल्ली: दिल्ली के गांधीनगर में पांच साल की बच्ची `गुड़िया` से रेप मामले में लोकसभा में सुशील कुमार शिंदे ने बेतुका बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि रेप की घटनाएं दूसरे राज्यों में भी होती हैं।
हालांकि केंद्रीय गृह मंत्री कहा कि `गुड़िया` से जुड़े मामले में पुलिस लापरवाही की जांच हो रही है। ज्वाइंट सीपी विजिलेंस जांच कर रहे हैं और उसके पिता को रिश्वत देने के आरोप की भी जांच हो रही है। उधर दिल्ली के उपराज्यपाल तेजेंद्र खन्ना ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर नीरज कुमार को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि लापरवाह अधिकारियों पर बख्शा नहीं जाए।
पांच वर्षीय बच्ची गुड़िया के साथ बर्बरतापूर्ण बलात्कार करने के दोनों आरोपी, मनोज कुमार और प्रदीप कुमार को दिल्ली और बिहार पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर मुजफ्फरपुर और लखीसराय गिरफ्तार कर लिया। मनोज न्यायिक हिरासत में है जबकि प्रदीप को दिल्ली लाने की कवायद चल रही है।
गौरतलब है कि बच्ची से गत 15 अप्रैल को पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर स्थित एक मकान में बलात्कार किया गया था। पीड़ित बच्ची का परिवार और आरोपी मनोज इसी मकान में रहा करते थे। बच्ची को उसके लापता होने के 40 घंटे बाद 17 अप्रैल को बरामद किया गया था। बच्ची को मरा हुआ समझकर मनोज घर से भाग गया था।
First Published: Monday, April 22, 2013, 13:28