Last Updated: Sunday, February 10, 2013, 19:17
पेरिस : बलात्कार का आरोप झेल रहे भारत स्थित फ्रांसिसी मिशन के अधिकारी की भारतीय पत्नी ने फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसवा ओलोंद की पहली आधिकारिक भारत यात्रा के दौरान उनसे मिलने का समय मांगा है। इस मांग ने ओलोंद को राजनयिक असमंजस में डाल दिया है।
फ्रांसिसी अधिकारी पास्कल मुजुरियर पर अपनी ही नाबालिग बेटी के बलात्कार का आरोप है।
अधिकारी की पत्नी सुजा जोन्स मुजुरियर ने अपने पति के खिलाफ बेटी का बलात्कार करने का मुकदमा दायर किया है। विभिन्न महिला संस्थाएं और अधिकार समूह सुजा का समर्थन कर रही हैं।
सुजा ने फ्रांस पर आरोप लगाया है कि वह बलात्कार पीड़िता और उसके दो सहोदरों के हितों की बलि चढ़ाकर उनके पति का समर्थन कर रहा है, जबकि पीड़िता और उसके दोनों सहोदर भी फा्रंस के नागरिक हैं।
ओलोंद की महिला मामलों की मंत्री नजात वलाउद-बेलकासेम को मानवाधिकार कार्यकर्ता हेलील लुकस ने पत्र लिख कर फ्रांस के इस रुख पर आपत्ति जताई है। (एजेंसी)
First Published: Sunday, February 10, 2013, 19:17