Last Updated: Monday, July 22, 2013, 18:54
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के संयुक्त सचिव रहे आईएएस अधिकारी सी पी श्रीवास्तव का आज इटली में निधन हो गया। वह उत्तर प्रदेश संवर्ग के 1949 बैच के आईएएस अधिकारी थे। वह 93 साल के थे। उनके परिवार में दो बेटियां हैं।
उन्हें वर्ष 2009 में पद्म विभूषण और 1972 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। वह सहज योग की संस्थापक माताजी निर्मला देवी के पति थे। उन्नाव में जन्मे श्रीवास्तव भारतीय नौवहन निगम के अध्यक्ष रहे और उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय मैरीटाइम संगठन के महासचिव का पद भी संभाला था। उन्होंने ‘लाल बहादुर शास्त्री: ए लाईफ ऑफ ट्रूथ इन पॉलिटिक्स और करप्शन इंडियाज एनेमी विद इन’ समेत कई पुस्तकें लिखीं थीं। (एजेंसी)
First Published: Monday, July 22, 2013, 18:54