लोकसभा चुनाव समय से पहले होना तय: बीजेपी

लोकसभा चुनाव समय से पहले होना तय: बीजेपी

लोकसभा चुनाव समय से पहले होना तय: बीजेपी नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सरकार के पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के दावे को खारिज करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कहा कि लोकसभा चुनाव समय से पहले होना निश्चित है।

शुक्रवार को भाजपा नेता बलबीर पुंज ने कहा कि सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी। मध्यावधि चुनाव होना निश्चित है।

पुंज ने पत्रकारों से कहा कि सरकार बहुत पहले ही शासन का अधिकार खो चुकी है। देश सामाजिक और राजनीतिक अस्थिरता के दौर से गुजर रहा है।

भाजपा का यह बयान समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख मुलायम सिंह यादव के बयान के एक दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने पार्टी की एक बैठक दौरान नवंबर में लोकसभा चुनाव होने की संभावना जताई थी।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के गुरुवार के बयान को दोहराते हुए कांग्रेस के प्रवक्ता राशीद अल्वी ने कहा कि हमारी सरकार स्थिर है। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव 2014 में समय पर होगा।

सरकार ने तीसरे मोच्रे के गठन के विचार को भी खारिज किया। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने गुरुवार को कहा था कि भारतीय राजनीति में तीसरे मोर्चे का विचार `मृगतृष्णा` के समान है। (एजेंसी)

First Published: Friday, March 29, 2013, 15:18

comments powered by Disqus