लोगों को कहीं भी जाने का अधिकार: शिंदे

लोगों को देश में कहीं भी जाने का अधिकार: शिंदे

लोगों को देश में कहीं भी जाने का अधिकार: शिंदेनई दिल्ली : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे की ओर से बिहार के लोगों को महाराष्ट्र से बाहर भेजने की धमकी दिए जाने की पृष्ठभूमि में केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने सोमवार को कहा कि लोगों को देश में कहीं भी रोजगार तलाशने का पूरा अधिकार है।

शिंदे ने संसद के बाहर संवाददाताओं से कहा कि हर व्यक्ति को कहीं भी जाने और रोजगार तलाशने का अधिकार है। ठाकरे के हिंदी समाचार चैनलों पर निशाना साधने के बारे में गृह मंत्री ने कहा कि मीडिया को निशाना बनाना ठीक नहीं है। मीडिया लोगों की आलोचना करता है और इसे स्वीकार करना चाहिए।

मनसे प्रमुख ने बीते सप्ताह धमकी दी थी कि बिहार के लोगों को घुसपैठिया कहकर राज्य से बाहर कर दिया जाएगा। उन्होंने हिंदी चैनलों को महाराष्ट्र में बंद कराने की धमकी दी थी। (एजेंसी)

First Published: Monday, September 3, 2012, 14:46

comments powered by Disqus