लोस चुनाव घोषणा होते ही करूंगा आंदोलन: अन्ना

लोस चुनाव घोषणा होते ही करूंगा आंदोलन: अन्ना


सतारा (महाराष्ट्र) : सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने सोमवार को कहा कि यदि सशक्त लोकपाल विधेयक नहीं लाया जाता है तो वह लोकसभा चुनावों की घोषणा होते ही दिल्ली में एक बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे।

उन्होंने यहां पर संवाददाताओं से कहा कि सरकार भ्रष्टाचार मुक्त भारत नहीं बनाना चाहती है। लोकसभा में आठ बार पेश किए जाने के बावजूद लोकपाल विधेयक पारित नहीं हो सका है। अगर विधेयक पहले पारित हो गया होता तो आधे मंत्री सलाखों के पीछे होते।

लोकायुक्त विधेयक पर अपने राज्यव्यापी दौरे के दौरान एक रैली में उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 ‘अब या कभी नहीं’ के समान होगा। यदि तब तक मजबूत लोकपाल नहीं आता है तो मैं देश भर का दौरा करूंगा और लोकसभा चुनावों की घोषणा के साथ ही रामलीला मैदान (दिल्ली में) रहूंगा। सामाजिक कार्यकर्ता ने पिछले साल अपने लोकपाल आंदोलन को नाकाम करने के लिए गृह मंत्री पी. चिदंबरम पर आरोप लगाया। (एजेंसी)

First Published: Monday, May 28, 2012, 10:06

comments powered by Disqus