Last Updated: Wednesday, September 5, 2012, 21:42

ज़ी न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री कार्यालय की मानें तो अमेरिकी अख़बार `वाशिंगटन पोस्ट` ने भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से उस लेख के लिए माफी मांगी है जिसमें पीएम को भ्रष्ट सरकार का मुखिया कहा था। पीएमओ सूत्रों के मुताबिक अख़बार ने कहा है कि उसने लेख में मनमोहन सिंह की प्रतिक्रिया नहीं छाप सका, इसके लिए उसे खेद है। हालांकि `वाशिंगटन पोस्ट` ने माफी मांगने की खबरों के इनकार कर दिया है।
अमेरिका के एक अखबार ने अब प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की क्षमता पर सवाल उठाए हैं। बीते दिनों के अमेरिका के प्रसिद्ध अखबार वाशिंगटन पोस्ट में एक लेख छपा है, जिसमें यह कहा गया है कि मनमोहन सिंह अब बेअसर साबित हो रहे हैं।
अखबार के हवाले से कहा गया है कि आर्थिक सुधार लाने वाले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की साख अब गिर गई है। इनके कार्यकाल में आर्थिक सुधार थम गए हैं। मनमोहन सिंह की चुप्पी की वजह से साख गिर रही है। आर्थिक सुधार लाने वाले प्रधानमंत्री की साख में काफी गिरावट आई है। अखबार में छपे इस लेख में मनमोहन सिंह को भ्रष्ट सरकार का मुखिया तक करार दे दिया गया है।
First Published: Wednesday, September 5, 2012, 21:42