विवेकानंद की जयंती मनाने अमेरिका जाएंगे रामदेव

विवेकानंद की जयंती मनाने अमेरिका जाएंगे रामदेव

विवेकानंद की जयंती मनाने अमेरिका जाएंगे रामदेववाशिंगटन : योग गुरु बाबा रामदेव स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती समारोह में शामिल होने के लिए अगले महीने अमेरिका की यात्रा करेंगे। रामदेव की यह यात्रा 26 सिंतबर से शुरू होगी। रामदेव इस दौरान शिकागो और न्यूजर्सी का दौरा करेंगे।आयोजकों ने इस आशय की घोषणा करते हुए बताया कि रामदेव शिकागो में 11 सितंबर, 1893 को विश्व धर्म संसद में दिए गए विवेकानंद के प्रसिद्ध संबोधन की 120वीं सालगिरह से जुड़े समारोह में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के अनुसार रामदेव 27 सितंबर को ह्यूस्टन से शिकागो जाएंगे। इसके अगले दिन यानि 28 सिंतबर को शिकागो में यह समारोह होगा। इसके बाद वह 29 सितंबर को न्यूयार्क जाएंगे। यहां से वह न्यूजर्सी जाएंगे जहां वह एक और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वक्ता होंगे। रामदेव 30 सितंबर को अटलांटा की यात्रा करेंगे और इसके बाद भारत लौट जाएंगे। इससे पहले उन्होंने जुलाई 2010 में अमेरिका का दौरा किया था। (एजेंसी)

First Published: Friday, August 23, 2013, 09:53

comments powered by Disqus