Last Updated: Wednesday, August 8, 2012, 20:23
नई दिल्ली : पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल तेजिंदर सिंह ने आपराधिक अवमानना के मामले में पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह और सेना के चार अन्य शीर्ष अधिकारियों जमानत रद्द कराने के लिए दिल्ली की एक अदालत में अर्जी दायर की है।
पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल तेजिंदर सिंह ने अपनी अर्जी में कहा है कि आरोपियों को दी गई जमानत रद्द की जानी चाहिए क्योंकि पांच में से चार आरोपी अदालत में पेश नहीं हुए हैं और वे सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं। सिंह ने पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह और सेना के चार अन्य शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दायर कर रखा है। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, August 8, 2012, 20:23