Last Updated: Friday, December 30, 2011, 12:45
नई दिल्ली : रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह की जन्म के वर्ष में बदलाव करने की उनकी शिकायत खारिज कर दी।
सिंह आधिकारिक दस्तावेजों में अपने जन्म का वर्ष 1950 की जगह 1951 दर्ज कराना चाहते हैं। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक सिंह की शिकायत पर फैसला रक्षा मंत्री एके एंटनी ने लिया है। फैसले में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि सेना प्रमुख अगले साल 31 मई को सेवानिवृत्त होंगे।
(एजेंसी)
First Published: Friday, December 30, 2011, 21:25