वीके सिंह से मिले मनोनीत सेना प्रमुख - Zee News हिंदी

वीके सिंह से मिले मनोनीत सेना प्रमुख

 

नई दिल्ली : मनोनीत सेना प्रमुख लेफ्टीनेंट जनरल विक्रम सिंह ने बुधवार को निवर्तमान सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह से यहां उनके साउथ ब्लाक स्थित कार्यालय में मुलकात की। 13 लाख सैन्यकर्मियों वाली फौज के प्रमुख पद पर मनोनीत किये जाने के बाद विक्रम सिंह की उनसे यह पहली मुलाकात है। सैन्य अधिकारियों ने बताया कि दोनों शीर्ष अधिकारियों के बीच सेना से जुड़े मुद्दों पर बातचीत हुई।

 

कल लेफ्टीनेंट सिंह ने साउथ ब्लाक में रक्षा मंत्री एके एंटनी, रक्षा राज्य मंत्री एम एम पल्लम राजू और रक्षा सचिव शशिकांत शर्मा से मुलाकात की थी। लेफ्टीनेंट सिंह फिलहाल कोलकाता स्थित पूर्वी कमान की अगुवाई कर रहे हैं। उन्हें अभी बार बार राजधानी आना पड़ेगा क्योंकि सेना से संबंधित कोई भी निर्णय करते समय उनसे विचार विमर्श किया जाएगा। सरकार ने लेफ्टीनेंट सिंह को 31 मई से रिपीट से अगला सैन्य प्रमुख बनाने की घोषणा की थी।

(एजेंसी)

First Published: Wednesday, March 7, 2012, 19:02

comments powered by Disqus