Last Updated: Saturday, April 20, 2013, 18:47
ज़ी मीडिया ब्यूरो नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने दिल्ली रेप मामले में शनिवार शाम प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बात की। शिंदे ने पीएम और सोनिया को बलात्कार की शिकार पांच वर्षीया लड़की ‘गुड़िया’ के हालात के बारे में जानकारी दी।
सूत्रों के मुताबकि दिल्ली रेप को लेकर उपजे जनाक्रोश के बीच शिंदे ने पीएम और सोनिया को दिल्ली के हालात और मामले में अब तक की जांच के बारे में अवगत कराया।
ज्ञात हो कि दिल्ली पुलिस रेप के आरोपी मनोज को बिहार से लेकर शनिवार शाम दिल्ली पहुंची।
सूत्रों के मुताबिक मामले में पुलिस की कथित लापरवाही से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और शिंदे नाराज है। समझा जाता है कि सरकार दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल कर सकती है। आशंका दिल्ली पुलिस के कमिश्नर नीरज कुमार की कुर्सी जाने की भी जताई जा रही है।
वहीं, रेप की इस त्रासदपूर्ण घटना को लेकर दिल्ली के कई भागों में लोगों का प्रदर्शन जारी है। लोग दिल्ली पुलिस के कमिश्नर नीरज कुमार को हटाए जाने की मांग कर रहे हैं।
First Published: Saturday, April 20, 2013, 18:47