Last Updated: Wednesday, April 17, 2013, 14:25

कोलकाता: केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिन्दे ने उद्योगपति आरपी गोयनका के घर जाकर उनके निधन पर शोक प्रकट किया। गत रविवार को गोयन का निधन हो गया था।
शिन्दे ने कहा कि मैं यहां उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करने आया हूं। वह राज्यसभा के सदस्य थे और मैं उन्हें लंबे समय से जानता था। वह न केवल एक बड़े उद्योगपति थे बल्कि एक अच्छे इंसान भी थे। आरपी गोयनका (83) का संक्षिप्त बीमारी के बाद यहां उनके घर में रविवार को निधन हो गया था। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, April 17, 2013, 14:25