शुक्रवार को दिल्ली में मौसम की सबसे सर्द सुबह - Zee News हिंदी

शुक्रवार को दिल्ली में मौसम की सबसे सर्द सुबह

नई दिल्ली:  दिल्ली में शुक्रवार को इस मौसम की सबसे सर्द सुबह रही। न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से चार डिग्री कम है। मौसम विभाग ने सप्ताहांत में तापमान और लुढ़कने का अनुमान व्यक्त किया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 33 प्रतिशत थी।

 

आईएमडी के मुताबिक दिन साफ रहेगा और धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

 

गुरुवार को अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो औसत से एक डिग्री कम था जबकि न्यूनतम तापमान औसत से तीन डिग्री कम 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। (एजेंसी)

First Published: Friday, December 16, 2011, 11:15

comments powered by Disqus