Last Updated: Monday, December 3, 2012, 15:09
कोलंबो : श्रीलंका ने भारत के करीब 37 मछुआरों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनकी पांच नौकाओं को जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई श्रीलंकाई जल क्षेत्र में भारतीय मछुआरों के कथित प्रवेश को लेकर की गई है।
श्रीलंकाई नौसेना के प्रवक्ता कोसाला वर्नाकुलसूर्या ने बताया कि इन मछुआरों की गिरफ्तारी स्थानीय समयानुसार सुबह पांच बजे पुलमोदाई के तट से की गई।
उन्होंने कहा कि इन लोगों को पूर्वी बंदरगाह तृणकोमाली लाया जा रहा है। इन लोगों को पूछताछ के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया जाएगा। (एजेंसी)
First Published: Monday, December 3, 2012, 15:09