Last Updated: Tuesday, January 22, 2013, 15:07
रामेश्वरम (तमिलनाडु) : श्रीलंका के जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के लिए वहां की नौसेना द्वारा कथित तौर पर किए गए हमले में आज 12 मछुआरे घायल हो गए।
अधिकारियों ने आज यहां बताया कि मछुआरों ने मछली पकड़ने के लिए इरानतीवू जा कर गलती की। कभी इरानतीवू लिट्टे का गढ़ था।
उन्होंने बताया कि 664 नौकाओं में से 600 नौकाएं इरानतीवू, कुन्डू और तलाईमन्नार सहित श्रीलंका के जल क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर गईं।
मछुआरों का आरोप है कि श्रीलंका की नौसेना ने उनकी नौकाओं को घेर लिया, दस से अधिक नौकाओं के जाल काट दिए, चार मछुआरों को पानी में धक्का दे दिया और उनसे तैर कर उनकी नौकाओं तक आने को कहा। बाद में मछुआरों से घुटने के बल बैठने को कहा गया और फिर नौसैनिकों ने लाठियों से उन्हें पीटा।
उन्होंने यह भी दावा किया कि श्रीलंका की नौसेना ने कुछ देर तक चारों मछुआरों को अपने कब्जे में रखा और फिर उन्हें छोड़ दिया। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, January 22, 2013, 15:07