Last Updated: Monday, April 22, 2013, 09:06

अहमदाबाद : गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र की आज आलोचना करते हुये कहा कि वह देश के संघीय ढ़ांचे को नजरअंदाज कर रही है। मोदी ने लोकसेवा दिवस पर आज अपने ब्लॉग पर लिखा कि स्वतंत्र भारत में लोकसेवा की स्थापना का श्रेय सरदार पटेल को जाता है।
मोदी ने कहा कि पटेल संघीय लोकसेवा के पक्षधर थे क्योंकि वह देश की एकता और अखंडता को सुरक्षित रखना चाहते थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान संप्रग सरकार के कार्यकाल में सरदार पटेल के इस सपने को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है। (एजेंसी)
First Published: Monday, April 22, 2013, 09:06