संजय गांधी की तीन बार हुई थी कत्ल की कोशिश : विकीलीक्स

संजय गांधी की तीन बार हुई थी कत्ल की कोशिश : विकीलीक्स

संजय गांधी की तीन बार हुई थी कत्ल की कोशिश : विकीलीक्सज़ी न्यूज़ ब्यूरो
नई दिल्ली : विकीलीक्स के ताजा खुलासे के मुताबिक इमरजेंसी के दौरान इंदिरा गांधी के छोटे बेटे संजय गांधी की हत्या की तीन बार कोशिश की गई थी। एक बार तो हत्या के लिए उच्च क्षमता वाली राईफल का भी प्रयोग किया गया था। विकीलीक्स के इस ताजे खुलासे में इस बात का कोई जिक्र नहीं किया गया है कि हमले किसने करवाए थे और हमला करने वाले कौन थे।

सितंबर 1976 को अमरीकी दूतावास को भेजे गए केबल के मुताबिक अज्ञात हमलावर ने सुनियोजित तरीके से तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पुत्र संजय गांधी पर हमला किया था। हालांकि यह हमला नाकाम हो गया था। हमले की तारीख के मुताबिक संजय गांधी की हत्या की कोशिश इमरजेंसी के दौरान हुई थी। अगस्त 30 या 31 को संजय गांधी पर अज्ञात हमलावर ने तीन बार हमला किया था। हमलों में संजय गांधी बच गए और वह गंभीर रूप से घायल भी नहीं हुए थे। यह जानकारी गुप्त सूत्रों के जरिए दी गई है।

केबल ने भारतीय खुफिया सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। भारतीय खुफिया सूत्रों के मुताबिक यह गांधी के कत्ल की तीसरी कोशिश थी। केबल में अटकलें लगाई गई हैं कि बाहरी ताकतों से समर्थित क्रांतिकारी तत्वों पर हमले का आरोप लगा था। नए सबूतों में यूपी की घटना या अन्य कथित हमलों के बारे में कुछ नहीं कहा गया है। यह भी साफ नहीं है कि जिन खुफिया सूत्रों के हवाले से जानकारी दी गई है वह सही है भी या नहीं लेकिन संजय की अधिकारवादी छवि के कारण उनके कई शक्तिशाली दुश्मन हो गए थे।

First Published: Thursday, April 11, 2013, 09:26

comments powered by Disqus