संसद से सड़क तक निकालेंगे जागरूकता रैली : राजनाथ

संसद से सड़क तक निकालेंगे जागरूकता रैली : राजनाथ

संसद से सड़क तक निकालेंगे जागरूकता रैली : राजनाथगाजियाबाद : कोल ब्लॉक आवंटन में घिरी सरकार के खिलाफ लोगों को जागरूक करने की बात करते हुए पूर्व भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने यहां कहा कि संप्रग सरकार के खिलाफ संसद से लेकर सड़क तक आंदोलन किया जाएगा। राजनाथ सिंह ने बताया कि भाजपा जागरूकता रैली निकालकर लोगों को केंद्र सरकार के खिलाफ जागरूक करने का काम करेगी।

उन्होंने कहा कि कोल ब्लॉक आवंटन मामले में सरकार के मंत्री एक बार फिर बेनकाब हुए हैं। जनता से लगातार धोखा करते हुए घोटालों को बढ़ावा दिया है। इसको लेकर भाजपा जल्द ही संसद से सड़क तक जागरूकता रैली निकालेगी। उन्होंने बताया कि रैली को लेकर 13 सितम्बर को होने वाली बैठक में रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने बताया कि संप्रग सरकार के मंत्री एक के बाद एक घोटालों को अंजाम दे रही है। उन्होंने मांग की कि सभी मामलों की न्यायिक जांच कराई जानी चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि सपा और बसपा केंद्र सरकार के घोटालों को समर्थन दे रही है। दोनों ही पार्टी एक सिक्के की दो पहलू हैं। उत्तर प्रदेश सरकार को घेरते हुए सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार जनता की कसौटी पर विफल साबित हुई है। लोगों से किए गए वायदों को पूरा करने में सरकार विलंब कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान जनता से किए गए वायदे पूरे होने चाहिए। सपा सरकार को उत्तर प्रदेश के विकास पर ध्यान देना चाहिए और कानून व्यवस्था को दुरुस्त कर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। प्रदेश में जंगल राज कायम हो रहा है। (एजेंसी)

First Published: Saturday, September 8, 2012, 16:45

comments powered by Disqus