सत्ता के लिए मंदिर मुद्दे को उठाती है भाजपा : कांग्रेस

सत्ता के लिए मंदिर मुद्दे को उठाती है भाजपा : कांग्रेस

सत्ता के लिए मंदिर मुद्दे को उठाती है भाजपा : कांग्रेस नई दिल्ली : कांग्रेस ने शनिवार को भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की टिप्पणी के बहाने विपक्षी पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए अयोध्या मुद्दे को उठाती है।

कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहा कि जब कभी चुनाव नजदीक आता है भाजपा राम मंदिर का मुद्दा उठाने लगती है। छह वर्ष तक जब वे केन्द्र में सत्ता में थे तो उन्होंने इसकी चर्चा नहीं की। सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा इसे उठाती है।

गौरतलब है कि भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी ने आज अपने पार्टीजन से कहा है कि अयोध्या आंदोलन को लेकर ‘शर्मिन्दा’ होने की जरूरत नहीं है, बल्कि इसकी बजाय इस पर गर्व करना चाहिए।

आडवाणी ने पार्टी के स्थापना दिवस पर भाजपा मुख्यालय में आयोजित समारोह में कहा कि उन्हें यह स्वीकार करने में गर्व महसूस होता है कि उनके दल ने राम मंदिर और अयोध्या का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि यह केवल राजनीतिक नहीं बल्कि सांस्कृतिक मुद्दा है।

अल्वी ने आज भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख विजय गोयल के इस बयान को लेकर भी विपक्षी दल पर कटाक्ष किया कि अगली सरकार लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में बनेगी जिसका बाद में भाजपा नेता ने स्पष्टीकरण दिया।

अल्वी ने कहा कि जब आप सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए लड़ते हैं तो पार्टी में गुटबाजी बनती है। हर गुट का अपना नेता होता है और नेता के समर्थक उन्हें आगे बढाने का प्रयास करते हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता के लिए नहीं बल्कि अपनी नीतियों और कायक्रमों के लिए लड़ती है। (एजेंसी)

First Published: Saturday, April 6, 2013, 21:10

comments powered by Disqus