सपा ने किया 7 लोकसभा प्रत्याशियों का ऐलान

सपा ने किया 7 लोकसभा प्रत्याशियों का ऐलान

सपा ने किया 7 लोकसभा प्रत्याशियों का ऐलानलखनऊ: अगले लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) ने गुरुवार को सात प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया। इनमें से तीन पूर्व घोषित प्रत्याशियों के नाम बदले गए हैं।

सपा के राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव ने गुरुवार को एक प्रेस नोट जारी कर इसकी जानकारी दी।

सपा ने बरेली से आयशा इस्लाम, फरुखाबाद से सचिन कुमार यादव, अंबेडकर नगर से हीरालाल यादव और संत कबीर नगर से अब्दुल कलाम को प्रत्याशी बनाया गया है।

इसके अलावा बागपत लोकसभा सीट से पूर्व घोषित विजय कुमार के स्थान पर सोमपाल शास्त्री, लालगंज सीट से दूधनाथ सरोज की जगह दरोगा सरोज और आगरा सीट से महाराज सिंह धनगर के स्थान पर सारिका बघेल को उम्मीदवारों की सूची में जगह दी गई है।

सपा ने इससे पहले, बुधवार को तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। पार्टी की तरफ से अब तक कुल 71 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जा चुके हैं। प्रदेश में लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं। (एजेंसी)

First Published: Thursday, February 14, 2013, 16:38

comments powered by Disqus