सपा-बसपा के राज में बढ़ती है गुंडई : राजनाथ

सपा-बसपा के राज में बढ़ती है गुंडई : राजनाथ

सपा-बसपा के राज में बढ़ती है गुंडई : राजनाथबरेली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने बुधवार को राज्य सरकार पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि सूबे में जब कभी भी समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सरकार बनती है, तो उप्र में गुंडई बढ़ जाती है। बरेली के अनाजमंडी मैदान में आयोजित स्वाभिमान रैली में जुटी हजारों की भीड़ को सम्बोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह बातें कहीं।

राजनाथ ने कहा कि सूबे में कानून की स्थिति बदहाल हो गई है। सूबे में सपा और बसपा की सरकार बनने पर गुंडों की मौज हो जाती है। राजनाथ ने कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो के डर से सपा और बसपा केंद्र को समर्थन दे रहे हैं। सपा और बसपा को इस डर से बाहर निकलना होगा।

उल्लेखनीय कि भाजपा की ओर से आयोजित स्वाभिमान रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी और पार्टी के महासचिव वरुण गांधी भी मौजूद थे। इस दौरान सपा नेता धर्मेद्र कश्यप ने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

सूबे में गिरती कानून व्यवस्था, महिला उत्पीड़न और गन्ना किसानों के बकाए के मुद्दे को लेकर भाजपा की ओर से यह रैली आयोजित की गयी थी। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, May 1, 2013, 15:51

comments powered by Disqus