सरकार, कांग्रेस ने कैग पर साधा निशाना

सरकार, कांग्रेस ने कैग पर साधा निशाना

सरकार, कांग्रेस ने कैग पर साधा निशानानई दिल्ली : टूजी स्पेक्ट्रम की नीलामी से महज 9,407 करोड़ रुपये प्राप्त होने के बाद सरकार और कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को नियंत्रण एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की ओर से 2001 के स्पेक्ट्रम आवंटन में 1.76 लाख करोड़ रुपये का अनुमानित नुकसान पर सवाल खड़ा किया है। इसके कारण सरकार को विपक्ष की आलोचना का सामना करना पड़ा था। सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने सरकार की ओर से हमला करते हुए कैग विनोद राय से पूछा कि स्पेक्ट्रम की नीलामी में उनके नुकसान के आकलन के करीब की राशि क्यों प्राप्त नहीं हुई।

तिवारी ने संवाददाताओं से कहा कि मिस्टर कैग, कहां है 1.76 लाख करोड़ रुपये? मैं समझता हूं कि गंभीर आत्ममंथन का समय है। समय आ गया है जब कैग अपनी प्रक्रियाओं के बारे में आत्ममंथन करे। और इस मामले में दो वर्षों से राजनीति करने वाली भाजपा और कुछ विपक्षी दलों को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने 2001 में आवंटित टूजी स्पेक्ट्रम से देश के खजाने को हुए नुकसान के अनुमानित आकलन पर कैग के प्रमुख विनोद राय पर चुटकी ली।

सिंह ने कहा कि कैग को इस बात पर पुन: विचार करना चाहिए कि खबरों के आलोक में उनका आकलन कितना सही थी जो पहले दिया गया था और जिस नुकसान का आकलन किया गया था। वहीं, भाजपा ने सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि सरकार कैग जैसी संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाने का मौका तलाशती रहती है जो निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से काम कर रहे हैं। (एजेंसी)

First Published: Thursday, November 15, 2012, 20:31

comments powered by Disqus