सरकार की उपलब्धियों में दम है: चिदंबरम

सरकार की उपलब्धियों में दम है: चिदंबरम

सरकार की उपलब्धियों में दम है: चिदंबरमनई दिल्ली: कांग्रेस के वर्ष 2009 के चुनावी घोषणापत्र को लागू करने में हुई प्रगति का जायजा लेने के लिए पार्टी के शीर्ष नेताओं की शुक्रवार को होने वाली बैठक से पहले वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने गुरुवार को कहा कि पार्टी नीत गठबंधन की उपलब्धियां काफी प्रभावशाली हैं।

मंत्रिमंडल की बैठक के बारे में यहां संवाददाताओं को जानकारी देते हुए चिदंबरम ने कहा कि आप उपलब्धियों की सूची देखें, आने वाले कल में यह परिलक्षित होगी। मुझे लगता है कि तीन साल और नौ महीने की अवधि में उपलब्धियां काफी प्रभावशाली रहीं हैं।

खाद्य सुरक्षा और भूमि अधिग्रहण पर लंबित विधेयकों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि दोनों विधेयकों पर लोकायुक्त के साथ काम प्रगति पर है। इनमें से सभी पर अलग अलग स्तर पर काम हो रहा है।

उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि लोकायुक्त विधेयक करीब पूरा होने वाला है और खाद्य सुरक्षा कानून भी अगर संसद के शीतकालीन सत्र में नहीं तो बजट सत्र में पारित हो जाएगा।

चिदंबरम ने यह भी कहा कि यूपीए-2 के प्रदर्शन की बैलेंस शीट देखते समय किये जा चुके काम और जिन कामों पर प्रगति चल रही है ,उनपर विचार करना चाहिए।

शुक्रवार यानी 9 नवंबर को होनेवाले हरियाणा के सूरजकुंड में दिनभर चलने वाली बैठक में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस के सभी कैबिनेट मंत्री, राज्यमंत्री और कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य शामिल होंगे। पार्टी 2009 के लोकसभा चुनावों में जारी चुनावी घोषणापत्र में किये गये वादों के क्रियान्वयन की समीक्षा करेगी। (एजेंसी)

First Published: Thursday, November 8, 2012, 18:45

comments powered by Disqus