Last Updated: Thursday, August 1, 2013, 15:45

नई दिल्ली : सरकार ने उत्तराखंड में आई भयावह बाढ़ और इससे सड़कों, पुलों तथा पटरियों के बुरी हालत में पहुंचने के मद्देनजर कैलाश मानसरोवर यात्रा को रद्द कर दिया।
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए शेष सभी 15-18 जत्थों की यात्रा को रद्द करने का फैसला किया गया है। उत्तराखंड में हालात की समीक्षा करने के बाद सरकार ने जत्था संख्या 11-14 को रद्द कर दिया था। सरकार ने जत्था 1-10 की यात्रा भी रद्द की थी। कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए कुल 18 जत्थे जाने थे। (एजेंसी)
First Published: Thursday, August 1, 2013, 15:45