सरबजीत पर हमला बहुत दुखद घटना : मनमोहन| Manmohan Singh

सरबजीत पर हमला बहुत दुखद घटना : मनमोहन

सरबजीत पर हमला बहुत दुखद घटना : मनमोहननई दिल्ली : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पाकिस्तान की जेल में भारतीय कैदी सरबजीत सिंह पर हमला किए जाने को ‘बहुत दुखद’ घटना बताया है।

इस घटना के बारे में संवाददाताओं द्वारा पूछे जाने पर सिंह ने कहा, ‘यह बहुत दुखद है। जेल में कुछ कैदियों ने उन पर हमला किया। यह बहुत दुखद है।’ पाकिस्तान की जेल में कैदियों के एक समूह के हमले के बाद भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह ‘गहन बेहेशी’ (कोमा) में है और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है।

वहां के चिकित्सकों ने शुक्रवार को बताया कि सरबजीत (49) की हालत स्थिर होने तक वे उनकी सर्जरी करने में सक्षम नहीं होंगे।

लाहौर के जिन्ना हॉस्पिटल में उन्हें गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है। कोट लखपत जेल के बैरक में कम से कम छह कैदियों द्वारा निर्ममता से पीटे जाने के बाद उन्हें कल इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सरबजीत ‘गहन बेहोशी’ (कोमा) की हालत में हैं और सिर में गंभीर चोट लगने और अत्यधिक खून बहने के चलते चिकित्सक कल सर्जरी करने में सक्षम नहीं थे।

एक सूत्र ने बताया,‘उनकी हालत स्थिर होने तक किसी तरह की सर्जरी नहीं की जा सकती।’ (एजेंसी)

First Published: Saturday, April 27, 2013, 16:45

comments powered by Disqus