सलेम पर अतिरिक्त आरोप वापस लेगी CBI!

सलेम पर अतिरिक्त आरोप वापस लेगी CBI!

सलेम पर अतिरिक्त आरोप वापस लेगी CBI!नई दिल्ली : सीबीआई 1993 के मुंबई बम विस्फोट के आरोपी अबू सलेम के मामले में कानूनी सलाह लेने के बाद उसके खिलाफ संगठित अपराध के आरोपों को वापस लेने की मांग उच्चतम न्यायालय से कर सकती है।

सीबीआई के सूत्रों ने कहा कि एजेंसी दिल्ली और मुंबई पुलिस द्वारा सलेम पर लगाए गए अतिरिक्त आरोपों को वापस लेने की मांग इस हफ्ते उच्चतम न्यायालय से कर सकती है ताकि वह पुर्तगाल को दिये अपने वादे को पूरा कर सके जहां से सलेम को भारत प्रत्यर्पित किया गया। भारत ने पुर्तगाल को ‘शासकीय आश्वासन’ दिया था कि सलेम को मौत की सजा नहीं सुनाई जाएगी या उस पर ऐसी कोई धारा नहीं लगाई जाएगी जिसमें 25 साल से अधिक जेल की सजा का प्रावधान हो।

बहरहाल दिल्ली और मुंबई पुलिस ने सलेम के खिलाफ मौत की सजा वाले प्रावधान के तहत आरोप लगाये थे। बाद में पुलिस आरोप वापस करना चाहती थी लेकिन अदालतों ने इसे मंजूर नहीं किया। जिसके चलते लंबी कानूनी लड़ाई चली जिस पर अंतत: सितंबर 2010 में उच्चतम न्यायालय ने उसकी याचिका को खारिज कर दिया। (एजेंसी)

First Published: Sunday, December 2, 2012, 14:55

comments powered by Disqus