सियासी युद्ध में मोदी सबसे अच्छे कमांडो : बीजेपी

सियासी युद्ध में मोदी सबसे अच्छे कमांडो : बीजेपी

सियासी युद्ध में मोदी सबसे अच्छे कमांडो : बीजेपीपणजी: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव धर्मेंद्र प्रधान ने वाक-युद्ध छेड़ते हुए शुक्रवार को कहा कि पार्टी की राजनीतिक लड़ाई में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी के सबसे अच्छे कमांडो हैं। यहां के एक सिटी रिसॉर्ट में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में हिस्सा लेने जाने से पहले प्रधान ने कहा कि इसमें कहीं से भी संदेह नहीं कि मोदी के रूप में हमारे पास बेहतरीन कमांडो है। और लड़ाई में हम अपना बेहतरीन हथियार और कमांडो का इस्तेमाल करते हैं।

शुक्रवार की बैठक में भाजपा की दो दिनों तक चलने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी और परिषद की बैठकों की रूपरेखा तय होने की उम्मीद है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 2014 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव की रणनीति तय होने की उम्मीद है।

हाल ही में बिहार के प्रभारी बनाए गए प्रधान ने कहा कि पार्टी की प्रचार रणनीति पर अंतिम फैसला संसदीय बोर्ड लेगा, फिर भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी से `निर्णायक संदेश` भेजा जाएगा।

प्रधान ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता और आम आदमी मोदी के नाम से उत्साहित हैं। जैसा कि पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह हमेशा कहते हैं कि मोदी अत्यंत लोकप्रिय नेता हैं।

लालकृष्ण आडवाणी एवं कुछ अन्य नेताओं की गैरमौजूदगी के बारे में पूछे जाने पर प्रधान ने सीधा उत्तर नहीं दिया, लेकिन इसकी जगह उन्होंने इतना जरूर कहा कि पार्टी में कोई मतभेद नहीं है।

प्रधान ने कहा कि पार्टी में कोई मतभेद नहीं है। यह बैठक कांग्रेस को उखाड़ फेंकने की रणनीति तय करने के लिए आयोजित हो रही है। लोग कांग्रेस से तंग आ चुके हैं। (एजेंसी)

First Published: Friday, June 7, 2013, 22:51

comments powered by Disqus