सुनामी की आशंका कम: यूएसजीएस - Zee News हिंदी

सुनामी की आशंका कम: यूएसजीएस



ज़ी न्‍यूज ब्‍यूरो

 

नई दिल्‍ली : भारत के तटीय इलाकों में सुनामी की आशंका नहीं है। यूएसजीएस ने भी कहा है कि विनाश्‍कारी सुनामी की आशंका कम है।  यूनाइटेड स्‍टेटस जियोलोजिक सर्वे (यूएसजीएस) के ब्रूस प्रेसग्रेव ने बीबीसी से कहा कि इस बात की संभावना कम ही है कि कोई विनाशकारी भूकंप आएगा। इस बीच, अंडमान में तटीय क्षेत्र में 6.5 मीटर ऊंची लहरें उठी, लेकिन किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। गौर हो कि इंडोनेशिया में आए 8.6 तीव्रता के भूकंप के बाद मुंबई से 150 किलोमीटर दूर समुद्र में झटके महसूस किए गए।

 

वहीं, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि हिंद महासागर में कहीं भी सुनामी उठने की कोई संभावना नहीं है। एनडीएमए के उपाध्यक्ष शशिधर रेड्डी ने कहा कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अब तक सुनामी की कोई लहरें नहीं देखी गई है। सुनामी आने की आशंका नहीं है।

 

इससे पहले, उत्तरी सुमात्रा के पश्चिमी तट से लगे जलक्षेत्र में 8.6 तीव्रता का भूकंप आने के बाद भारत ने बुधवार को निकोबार द्वीप समूह के लिए सुनामी चेतावनी जारी की और तमिलनाडु तथा आंध्र प्रदेश को सतर्क कर दिया। भू-विज्ञान मंत्रालय के सचिव शैलेश नायक ने बताया कि हमने निकोबार द्वीप समूह के लिए चेतावनी जारी की है। इंडियन सुनामी अर्ली वार्निंग सेंटर के अनुमान में भूकंप से उठने वाली सुनामी को निकोबार, कोमात्रा और कात्ची के कुछ भागों से पहुंचते दिखाया गया।

(एजेंसी)

First Published: Wednesday, April 11, 2012, 20:53

comments powered by Disqus