सुहाग को पूर्वी कमान का नेतृत्व मिला

सुहाग को पूर्वी कमान का नेतृत्व मिला

नई दिल्ली : लेफ्टीनेंट जनरल दलबीर सिंह सुहाग को शुक्रवार को कोलकाता स्थित सेना के पूर्वी कमान का कमांडर नियुक्त कर दिया गया। उनकी पदोन्नति को पूर्व सेना प्रमुख जनरल वी.के. सिंह ने बाधित कर दिया था।

उम्मीद की जा रही है कि सुहाग जनरल बिक्रम सिंह का 2014 में स्थान लेंगे। पूर्व सेना प्रमुख ने पिछले साल असम में विफल खुफिया अभियान के सिलसिले में उन पर अनुशासनात्मक एवं सतर्कता रोक लगा दी थी जिससे उनकी पदोन्नति बाधित हो गई थी।

बहरहाल, जनरल बिक्रम सिंह ने उनकी पदोन्नति का रास्ता साफ कर दिया। उन्होंने जनरल सिंह के फैसले को तीन जून के पलट दिया। इससे पूर्व सुहाग ने पूर्व सेना प्रमुख द्वारा उन्हें दिए गए कारण बताओ नोटिस का जवाब दिया था।

सेना सूत्रों ने बताया कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने पूर्वी सेना के कमांडर के रूप में लेफ्टीनेंट जनरल सुहाग की पदोन्नति को मंजूरी दी थी। (एजेंसी)

First Published: Friday, June 15, 2012, 22:38

comments powered by Disqus