'सेना प्रमुख मामले में पीएम,सोनिया दोषी' - Zee News हिंदी

'सेना प्रमुख मामले में पीएम,सोनिया दोषी'

नई दिल्ली : सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह की उम्र मामले के अदालत तक जाने को दुखद बताते हुए भाजपा ने आरोप लगाया कि इस विषय के इस हद तक जाने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी जिम्मेदार हैं।

 

भाजपा उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने यहां कहा, ‘यह बहुत ही दुखद घटना है। जिस विषय को बंद कमरे में आपस में मिलकर निपटाया जा सकता था उसे सरेआम होने दिया गया। हम इसके लिए केन्द्र सरकार, प्रधानमंत्री और संप्रग अध्यक्ष को जिम्मेदार मानते हैं।’

 

उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले से संप्रग शासन और नेतृत्व की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते हैं। यह बहुत ही खतरनाक है कि ऐसे मामूली विषय में सेना तक को सार्वजनिक रूप से घसीटा गया। यह मामले को गलत ढंग से लेने और सरकार की गलत नितियों का द्योतक है। इससे केन्द्र सरकार की कार्यप्रणाली पर भी बड़ा सवाल खड़ा होता है। संप्रग के राजनीतिक नेतृत्व और सरकार की कार्यप्रणाली की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि इसके चलते यह मामला ‘तिल का ताड़’ बन गया। (एजेंसी)

First Published: Friday, February 10, 2012, 18:32

comments powered by Disqus