सोनिया गांधी के नाम फर्जी राशन कार्ड - Zee News हिंदी

सोनिया गांधी के नाम फर्जी राशन कार्ड

ठाणे: ठाणे के उल्हासनगर शहर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नाम पर एक फर्जी राशन कार्ड जारी किए जाने का मामला सामने आया है। इस अनियमितता का पता एक कार्यकर्ता ने लगाया है।

 

कार्यकर्ता प्रेमचंद झा ने कहा कि उन्हें हाल में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी उनके दो बच्चों राहुल और प्रियंका के नाम पर राशन कार्ड का पता चला।

 

यह राशन कार्ड ठाणे राशन कार्ड अधिकारी ने सात अगस्त 2011 को जारी किया है और इसका पता 10 जनपथ, नयी दिल्ली दिया गया है। इसमें परिवार की वाषिर्क आय 30,000 रुपये बतायी गयी है। (एजेंसी)

First Published: Thursday, January 12, 2012, 08:41

comments powered by Disqus