स्वामी अग्निवेश बनेंगे बिग बॉस के मेहमान - Zee News हिंदी

स्वामी अग्निवेश बनेंगे बिग बॉस के मेहमान



नई दिल्ली : बिग बॉस के घर में मंगलवार को एक नया मेहमान आने वाला है। भगवा वस्त्रधारी इस मेहमान का नाम है स्वामी अग्निवेश।

 

स्वामी अग्निवेश के करीबी सहायक मनु सिंह के मुताबिक, अग्निवेश मंगलवार को बिग बॉस के घर में प्रवेश कर सकते हैं।सिंह ने बताया, स्वामी इस कार्यक्रम के माध्यम से अपना संदेश फैलाएंगे। जब भी उन्हें कोई चीज चुनौती लगती है, वह उसे स्वीकार करते हैं और यही कारण है कि उन्होंने इसे स्वीकार किया।

 

भ्रष्टाचार निरोधक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के अनशन के दौरान एक वीडियो सामने आने के बाद अग्निवेश विवादों में घिर गए थे। इस वीडियो में उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति से बात करते हुए दिखाया गया था, जिससे वह गांधीवादी कार्यकर्ता हजारे से कड़ाई से निपटने की बात कह रहे थे। इस वीडियो के सामने आने के बाद अग्निवेश हजारे पक्ष से अलग हो गए थे।  (एजेंसी)

First Published: Monday, November 7, 2011, 21:20

comments powered by Disqus