हिमाचल, गुजरात में कांग्रेस चयन समिति तय

हिमाचल, गुजरात में कांग्रेस चयन समिति तय

नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई और केंद्रीय मंत्री सीपी जोशी क्रमश: हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा और गुजरात के आगामी विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारों का चयन करने वाली समिति की अगुवाई करेंगे।

कांग्रेस ने आज रात चयन समितियों की घोषणा की जिसमें बुजुर्ग नेताओं की सहायता के लिए युवा नेताओं को रखा गया है। हिमाचल प्रदेश के लिए समिति की अगुवाई दीक्षित कर रही हैं और उनके साथ केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह, कांग्रेस महासचिव बीरेंद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कौल सिंह ठाकुर और विधायल दल के नेता विद्या स्ट्रोक्स हैं। केंद्रीय मंत्री सीपी जोशी गुजरात चयन समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, July 25, 2012, 09:52

comments powered by Disqus