Last Updated: Wednesday, October 31, 2012, 11:37

ज़ी न्यूज ब्यूरो
शिमला: कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी चुनाव प्रचार करने के लिए आज हिमाचल प्रदेश में दो जगहों पर रैली करेंगे। हिमाचल विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी की ये पहली चुनावी सभा होगी।
हिमाचल के बिलासपुर जिले के घुमरविन में राहुल सुबह साढ़े ग्यारह बजे एक सभा को संबोधित करेंगे, वहीं डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के बानी खेत में भी दोपहर दो बजे रैली होनी है।
इससे पहले यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी भी 22 अक्टूबर से लगातार हिमाचल में रैलियां कर रही है। 22 अक्टूबर को सोनिया ने हिमाचल के मंडी में चुनावी सभा को संबोधित किया था। हिमाचल में कांग्रेस लगातार मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल पर निशाना साध रही है। हिमाचल में 4 नवंबर को वोट डाले जाएंगे जबकि चुनाव नतीजे 20 दिसंबर को आएंगे।
First Published: Wednesday, October 31, 2012, 11:37