हिमाचल में नरेंद्र मोदी आज करेंगे चुनावी जनसभा

हिमाचल में नरेंद्र मोदी आज करेंगे चुनावी जनसभा

हिमाचल में नरेंद्र मोदी आज करेंगे चुनावी जनसभाज़ी न्यूज ब्यूरो

शिमला: गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल में हैं। मोदी हिमाचल के ऊना, मंडी और कांगड़ा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

हिमाचल में बीजेपी की सरकार है और राज्य के मुख्यमंत्री डॉक्टर प्रेम कुमार धूमल को मोदी के प्रचार-प्रसार और उनकी जनसभाओं से ज्यादा उम्मीदें है। पार्टी को उम्मीद है कि मोदी आक्रामक तरीके से चुनावी जनसभा करते हैं जिसका फायदा उसे सत्ता पर दोबारा काबिज होने में मिल सकता है। मोदी की तीन जगहों पर होनेवाली जनसभाओं को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

कल पीएम ने यहां रैली की थी। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने हिमाचल प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर आम लोगों के हितों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसके राज में प्रदेश विकास की दौड़ में पीछे छूट गया। शिमला से 200 किलोमीटर दूर ऊना में पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा था कि नेहरू-गांधी परिवार का हिमाचल से खासा लगाव रहा है और उन्होंने इसके विकास के लिए काफी कुछ किया लेकिन यहां की भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया।

First Published: Monday, October 29, 2012, 09:40

comments powered by Disqus