हिमाचल में सोनिया गांधी की आज पहली चुनावी रैली

हिमाचल में सोनिया गांधी की आज पहली चुनावी रैली

हिमाचल में सोनिया गांधी की आज पहली चुनावी रैली शिमला : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज हिमाचल प्रदेश में अपनी पहली चुनावी रैली करेंगीं। यह सोनिया की पहली चुनावी रैली होगी। यह रैली हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर होगी। कांग्रेस के एक नेता ने रविवार को बताया कि सोनिया मंडी में पहली चुनावी रैली को सम्बोधित करेंगी। इसके बाद उनके एक और रैली को सम्बोधित करने का कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिह उना शहर में 28 अक्टूबर को रैली को सम्बोधित करने वाले हैं। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी भी राज्य में कई रैलियों को सम्बोधित करने वाले हैं।

राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी यहां रैलियों को सम्बोधित करने के लिए अपने राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को बुलाया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव जे. पी. नड्डा ने कहा, हमारे नेता लालकृष्ण आडवाणी, अरुण जेटली तथा नितिन गडकरी इस सप्ताह रैलियों को सम्बोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी भी कई रैलियों को सम्बोधित करेंगे। राज्य में राष्ट्रीय नेताओं के आने के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। (एजेंसी)

First Published: Monday, October 22, 2012, 08:33

comments powered by Disqus