Last Updated: Wednesday, December 12, 2012, 14:52
नई दिल्ली : सरकार ने आज स्वीकार किया कि 180 होवित्जर तोपों की खरीद के मकसद से प्रस्ताव का अनुरोध (आरएफपी) पिछले दस सालों में तीसरी बार रद्द किया गया है।
रक्षा मंत्री एके एंटनी ने राज्यसभा को बताया कि तीसरी बार ऐसा प्रस्ताव 2012 में रद्द किया गया है। उन्होंने कहा कि सेना के लिए 180 सेल्फ प्रोपेल्ड (व्हील्ड) तोपों की खरीद के मकसद से फरवरी 2002 में 11 फर्मों को आरएफपी जारी किया गया था। इनमें से केवल पांच फमो’ ने जवाब दिए।
उन्होंने कहा कि फरवरी 2007 में 29 फमो’ को दूसरी बार अनुरोध जारी किया गया था। इनमें से केवल दो फमो’ ने जवाब दिया। लेकिन एक प्रस्ताव प्रक्रियागत कमी के कारण अस्वीकार कर दिया गया। इसके बाद केवल एक ही विक्रेता रह गया।
रक्षा मंत्री ने रशीद मसूद के सवाल के लिखित जवाब में बताया कि फरवरी 2008 में पांच फर्मों को तीसरी बार प्रस्ताव हेतु अनुरोध जारी किया गया था। इनमें से केवल दो फर्मों ने जवाब दिया। लेकिन दोनों में से कोई भी भी फर्म निर्धारित मापदंडों को पूरा नहीं कर पायी। इसके चलते आरएफपी वापस लेना पड़ा। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, December 12, 2012, 14:52