100 करोड़ की हेरोइन बरामद - Zee News हिंदी

100 करोड़ की हेरोइन बरामद

अमृतसर : पंजाब पुलिस ने अमृतसर में 20 किलोग्राम हेरोइन बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद की गई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 100 करोड़ रुपए आंकी गई है।

 

पुलिस के मुताबिक इस मामले में गुरुदासपुर जिले के कालानौर गांव के अवतार सिंह और सरवन सिंह के अलावा तरन तारन के सुखवीर सिंह को गिरफ्तार किया गया। पंजाब पुलिस के विशेष अभियान शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि इन लोगों के पास से 30 बोर का पिस्तौल, एक मैगजीन और पांच कारतूस बरामद किए गए हैं। (एजेंसी)

First Published: Saturday, April 21, 2012, 22:17

comments powered by Disqus